https://www.agriculturebaba.com/google52b2ebffd4dd71ec.html Drop More Crop - Micro Irrigation ~ Agriculture Baba

Drop More Crop - Micro Irrigation

Drop More Crop - Micro Irrigation 


https://www.agriculturebaba.com/



योजना का नाम:-

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना:- पर ड्रॉप मोर क्रॉप - माइक्रो इरिगेशन 

योजना के लाभार्थी/पात्रता:-

  1. योजना का लाभ सभी वर्ग के किसान भाइयों के लिए हैं। 
  2. योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक किसान भाई लोग के पास स्वय की भूमि एवं जल स्रोत उपलब्ध हो। 
  3. योजना का लाभ सहकारी समिति के सदस्यों, सेल्फ हेल्प ग्रुप, इनकॉरपोरेटेड कम्पनीज़, पंचायती राज संस्थाओं, गैर सहकारी संस्थाओं, ट्रस्ट, उत्पादक किसान के समूह के सदस्यों को भी मिलेगा। 
  4. ऐसे लाभार्थी/संस्थाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा जो संविदा खेती (कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग) या न्यूनतम 07 वर्ष के लीज अग्रीमेंट की भूमि पर बागवानी/खेती करतें हैं। 
  5. एक लाभार्थी किसान/संस्था को उसी भू-भाग पर दूसरी बार 7 वर्ष के पश्चात ही योजना का लाभ ले सकेगा। 
  6. लाभार्थी किसान अनुदान के अतिरिक्त अवशेष धनराशि स्वयं के स्त्रोत से अथवा ऋण प्राप्त कर वहन करने हेतु सक्षम व सहमत हो। 
पंजीकरण कैसे कराएं:-
  1. इक्षुक लाभार्थी कृषक किसान भाई पारदर्शी योजना के पोर्टल www.upagriculture.com पर अपना पंजीकरण कराकर प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर योजना का लाभ प्राप्त कर सकतें हैं। 
  2. पंजीकरण हेतु किसान भाई के पहचान हेतु आप अपना आधार कार्ड, भूमि की पहचान हेतु खेतौनी एवं अनुदान की धनराशि के लिए आप अपना बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति लाना अनिवर्य होगा। 
उद्देश्य:-
  1. बागवानी एवं कृषि फसलों में ड्रिप एवं स्प्रिकलर सिंचाई पद्धति को अपनाकर गुणवतायुक्त उत्पादन एवं उत्पादक में वृद्धि करना। 
  2. पोधो की उम्र एवं आवश्य्कता के अनुसार जल का प्रयोग करना। 
  3. दिन-प्रतिदिन जल स्तर में हो रहे कमी को देखतें हुए भू-जल संचयन को बढ़ावा देना। 
  4. पोधो की जड़ो में ड्रिप सिंचाई के साथ ही उर्वरक एवं किट-व्याधिनाशक रसायनों के प्रयोग से उर्वरक/कीटनाशक रसायनों के प्रयोग में कमी लाना। 
  5. ड्रिप सिंचाई विधि को अपनाकर ऊँची-नीची एवं लवणीय भूमि में भी बागवानी फसलों को प्रोत्सातहित करना। 
इस योजना के अंतर्गत उत्तर-प्रदेश के समस्त जनपद आतें हैं। इस कार्यक्रम का नाम टपक (ड्रिप) सिंचाई/ स्प्रिंकलर सिंचाई हैं। 

अनुमन्य अनुदान (ड्रिप) हेतु  ........ अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ☚


लेखक :- ए. पी. सिंह M.Sc. agronomy (www.agriculturebaba.com)  
सहायक :- लिनी श्रीवास्तव  M.Sc.(Agronomy) 


अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube Channel को लिंक करें :-https://www.youtube.com/channel/UCLzvhZCV0nPHpk4RIKpHT9w
 और  हमारे   Facebook Page को लिंक करें :- https://www.facebook.com/Agriculture-Baba-106481014364331/   
तथा हमारे Twitter Account को लिंक करें :- https://twitter.com/BabaAgriculture

एवं हमारे Instagram Account को लिंक करें:- https://www.instagram.com/agriculturebaba7800/

Previous
Next Post »

1 comments:

Click here for comments
Unknown
admin
11/2/22, 5:16 pm ×

NICE

Congrats bro Unknown you got PERTAMAX...! hehehehe...
Reply
avatar

If you have any doubts, Please let me know and Please do not enter any spam link in the comment box. ConversionConversion EmoticonEmoticon