https://www.agriculturebaba.com/google52b2ebffd4dd71ec.html neem coated urea HURL ~ Agriculture Baba

neem coated urea HURL

नीम कोटेड यूरिया

https://www.agriculturebaba.com/


किसान भाई को नमस्कार 

आज मै ए. पी. सिंह आप सभी किसान भाइयों को एग्रीकल्चर बाबा के माध्यम से आप को नीम कोटेड यूरिया क्या हैं और इसके क्या-क्या फायदे हैं। जिसके चलते प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपने हर भाषण में इसका जिक्र करतें रहतें हैं।  

नीम कोटेड यूरिया न सिर्फ खेती की लागत घटाती हैं , बल्कि इससे जमीन (मृदा) की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती हैं। जैसा की आप को पता होगा की नाइट्रोजन की डोज़ यूरिया का पहले गैर कृषि कार्यों में काफी इस्तेमाल होता था , जिसके चलते किसान इंतजार करते रह जातें थे। देश के कई इलाको में गेहूं और धान आदि की फसल के दौरान काफी किल्लत होती थी। लेकिन नीम लेप होने से बो सिर्फ खेती के कार्यो में इस्तेमाल लायक ही बची होती हैं।  यूरिया का असीमित इस्तेमाल व कालाबाज़ारी को रोकने के लिए वर्ष 2015 के मई महीने में सरकार ने सारे यूरिया उत्पादन को नीम लेपित करना अनिवार्य कर दिया था। हमारे भारतवर्ष में नीम का किसी न किसी रूप में इस्तेमाल हमेशा से होता आया हैं। नीम को अच्छी कीटनाशक और वैक्टीरिया रोधी भी जाना जाता हैं। जिसके इस्तेमाल से फसलों में रोग कम लगतें हैं तो कीड़ो का प्रकोप भी कम होता हैं।  नीम कोटेड यूरिया के विषय में पी. आर. डी. एफ. संस्था के डॉ. आर. सी. चौधरी जी बताते हैं की "खेतों में रासायनिक खादों के लगातार इस्तेमाल से जमीन के नाइट्रोजन की एक लेयर बन जाती हैं जो फसल मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर सकता हैं। 

इसलिए नीम कोटेड यूरिया के इस्तमाल से नाइट्रोजन की लेयर नहीं बन पाती हैं। "इसलिए इसे भूमि के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता हैं।" 

https://www.agriculturebaba.com/


 HURL द्धारा निर्मित नीम कोटेड यूरिया बनाने के लिए यूरिया के ऊपर नीम के तेल का लेप कर दिया जाता हैं।  ये लेप नाइट्रिफिकेशन अवरोधी के रूप में काम करता हैं। क्योकि नीम लेपित यूरिया मृदा में धीमी गति से प्रसारित होता हैं जिसके कारण फसलों को अपने आवश्यकता के अनुरूप नाइट्रोजन पोषक तत्व की उपलब्धता होती हैं और उत्पादन में भी लगातार वृद्धि होती रहती हैं। 

कृषि वैज्ञानिको के मुताबिक "नीम कोटेड यूरिया सामान्य यूरिया के अनुपात में 5 से 10 प्रतिशत तक कम लगती हैं। 

नीम कोटेड यूरिया की 7 खास मुख्य बातें :-

  1.  कृषि लागत में कमी 
  2. किसानो की आय में वृद्धि 
  3. 5 से 10 प्रतिशत तक यूरिया की बचत 
  4. 10 से 15 प्रतिशत तक उपज में वृद्धि के साथ ही यूरिया का आयात भी कम होगा। 
  5. नाइट्रोजन के धीरे-धीरे निकलने के कारण मृदा उर्वरा को भी मदद मिलती हैं। 
  6. यूरिया की सब्सिडी की भी बचत किसान भाई को मिलेगी। 
  7. नीम लेपित यूरिया का संतुलित इस्तेमाल से यूरिया के औद्योगिक इस्तमाल पर प्रतिबन्ध लगेगा साथ ही पर्यावरण भी प्रकृति के अनुकूल रहेगा। 

लेखक :- ए. पी. सिंह M.Sc. agronomy (www.agriculturebaba.com)  
सहायक :- लिनी श्रीवास्तव  M.Sc.(Agronomy) 


अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube Channel को लिंक करें :-https://www.youtube.com/channel/UCLzvhZCV0nPHpk4RIKpHT9w
 और  हमारे   Facebook Page को लिंक करें :- https://www.facebook.com/Agriculture-Baba-106481014364331/   
तथा हमारे Twitter Account को लिंक करें :- https://twitter.com/BabaAgriculture

एवं हमारे Instagram Account को लिंक करें:- https://www.instagram.com/agriculturebaba7800/

Previous
Next Post »

If you have any doubts, Please let me know and Please do not enter any spam link in the comment box. ConversionConversion EmoticonEmoticon