https://www.agriculturebaba.com/google52b2ebffd4dd71ec.html VANI MURTI VERMI-COMPOST ~ Agriculture Baba

VANI MURTI VERMI-COMPOST

वाणी मूर्ति (वर्म रानी)

https://www.agriculturebaba.com/



सोचिए, 

            अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं होता, तो क्या आपकी बातें देश-दुनिया तक पहुच पातीं। आज इसी की बदौलत लोग अपनी प्रतिभा को न सिर्फ कोने-कोने तक पहुंचा पा रहे हैं, बल्कि अपनी एक पहचान भी बना रहे हैं। वाणी मूर्ति को भी इसी माध्यम ने सोशल मीडिया स्टार बना दिया है। 


उनके बारे में कुछ रोचक बातें


सोशल शल मीडिया पर खाद बनाने, ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने और लो वेस्ट जीवनशैली की सीख देते हुए बैंगलुरु की वाणी मूर्ति बन चुकी हैं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और इंस्टाग्राम की पॉपुलर क्रिएटर। 59 वर्षीय वाणी मूर्ति सोशल मीडिया पर 'वर्म रानी' के नाम से जानी जाती हैं। वर्म रानी का नाम इसलिए कि उन्हें केचुओं से खास लगाव है। दरअसल वाणी सोशल मीडिया पर घरके कूड़े से खाद बनाना सिखाती हैं। वो घर पर बागबानी करना और ऑर्गेनिक फल-सब्जियां उगाना और वेस्ट मैनजमेंट के नुस्खे देती भी नजर आती हैं।

सालों से सक्रिय हैं वाणी

इंस्टाग्राम पर 2.10 लाख फॉलोअर्स बटोर चुकीं वाणी यहां सालों से सक्रिय हैं। साल 2007 से फेसबुक पर पोस्ट शेयर करती आ रही हैं। वो तब भी पर्यावरण के लिए जागरूकता फैलाती थीं और आज भी इंस्टाग्राम पर इको फ्रेंडली और लो वेस्ट लाइफस्टाइल अपनाने की सीख दे रही हैं। वाणी का ये सफर एक सीख से शुरू हुआ, जब उन्हें किसी ने बताया कि अगर एक टन पेपर एकत्रित कर उन्हें रीसाइकिल किया जाए तो 17 पेड़ों को कटने से बचाया जा सकता है। ये बात उन्हें गहराई से प्रभावित कर गई। तब से वो पर्यावरण के लिए जागरूक हो गईं। उनका मानना है कि सस्टेनबिलिटी की सीख के लिए सोशल मीडिया को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। उनके फॉलोअर्स में ज्यादातर लोग 25 से 35 की उम्र के हैं, जो उनकी इस सोच को सार्थक कर रहे हैं। इसका साफ मतलब है कि युवाओं का रुझान ऑर्गेनिक खेती और पर्यावरण की ओर बढ़ रहा है।




पर्यावरण के लिए जागरुकता को वाणी अभियान की तरह आगे बढ़ा रही हैं। वो सोशल मीडिया पर कई तरह की वर्कशॉप करती हैं। इसके अलावा वो टेडएक्स स्पीकर भी हैं, जो उनके उद्देश्य को मंच देता है। यही नहीं, वो वेल्थ आउट ऑफ वेस्ट प्रोग्राम का हिस्सा भी हैं और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट राउंड टेबल की सदस्य भी हैं। अपने शहर में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए वो कोर्ट के दरवाजे भी खटखटा चुकी हैं। 
                                                                                                                        


                                                                                                      अंशिका पटेल (B.A., BTC.)...

लेखक :- अंशिका सिंह पटेल (B.A., B.T.C.) (www.agriculturebaba.com)  

सहायक :- अरुणेन्द्र प्रताप सिंह (M.Sc. Agronomy

अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube Channel को लिंक करें :-https://www.youtube.com/channel/UCLzvhZCV0nPHpk4RIKpHT9w
 और  हमारे   Facebook Page को लिंक करें :- https://www.facebook.com/Agriculture-Baba-106481014364331/   
तथा हमारे Twitter Account को लिंक करें :- https://twitter.com/BabaAgriculture
Previous
Next Post »

If you have any doubts, Please let me know and Please do not enter any spam link in the comment box. ConversionConversion EmoticonEmoticon