https://www.agriculturebaba.com/google52b2ebffd4dd71ec.html Marigold flower is beneficial for skin ~ Agriculture Baba

Marigold flower is beneficial for skin

गेंदा का फूल त्वचा के लिए गुणकारी हैं, जानिये औषधिय गुण 

Marigold flower is beneficial for skin, know its medicinal properties


गेंदा का फूल त्वचा के लिए गुणकारी हैं, जानिये औषधिय गुण  Marigold flower is beneficial for skin, know its medicinal properties



भारतवर्ष ही नहीं बल्कि पुरे विश्व के लगभग हर देश अथवा प्रदेश में गेंदे के फूल लोकप्रिय हैं। विश्व भर में इसकी अनेक किस्में पाई जाती हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये फूल आसानी से लगभग हर प्रकार की जलवायु में बढ़ते हैं तथा इसमें कीटों के लगने की संभावना बहुत ही कम पायी जाती हैं। इसी कारण से इसे बागवानी के लिए सबसे उत्तम व उपयुक्त फूल भी कहा जाता हैं। 
NOTE:- गेंदे के फूल से  त्वचा संबन्धित रोग, सूजन, सिर दर्द, दांत दर्द, घाव और अन्य तरह की अनेक बीमारियों में भी लाभदायक सिद्ध होता हैं। इसे औषधीय के रूप में सदैव मूल्यवान माना जाता हैं। आज मैं आपको इस फूल के औषधीय गुणों के बारे में कुछ विशेष जानकारी देता हूँ।

Do you know that the marigold flower came from Egypt

क्या आप जानतें हैं कि मिस्र से आया गेंदे का फूल 

कुछ इतिहासकारों का विचार है कि गेंदें का मूल स्थान संभवतः मिस्र ही रहा होगा तथा वहीं से इसे ब्रिटेन व रोम में लाया गया होगा। परन्तु प्राचीन समय से ही इसे यूनान देश में सजावट और अन्य उद्देश्यों में इसका उपयोग लंबे समयकाल से होता आ रहा हैं। 

Marigold is supernatural for skin

त्वचा के लिए अतिगुणकारी है गेंदा

Marigold is supernatural for skin त्वचा के लिए अतिगुणकारी है गेंदा


गेंदे के फूल का उपयोग त्वचा के लिए अतिउत्तम सिद्ध हैं। इससे जलन, घाव और सफेद-चकत्ते त्वचा संबन्धित जैसी बीमारियां दूर होती हैं। इसके फूल का उपयोग कई प्रकार की त्वचा रोग निदान के उपचार में किया जाता हैं। इसके फूल से बने पेस्ट को त्वचा पर लगाने से सूजन, लालिमा और सूखेपन तथा सफेद दाग की समस्या दूर होती हैं। शरीर की सफाई में गेंदे का फूल लाभदायक हैं। ये सभी विषैले एवं हानिकारक तत्वों को हटाकर शरीर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में सहायक होता हैं।



Select land in this way for marigold farming

गेंदे की खेती के लिए इस प्रकार भूमि का चयन करें 

Select land in this way for marigold farming  गेंदे की खेती के लिए इस प्रकार भूमि का चयन करें
https://www.agriculturebaba.com/

गेंदे की खेती विभिन्न प्रकार की मृदाओं में सफलतापूर्वक की जा सकती है. इसके लिए आम तौर पर हर प्रकार की मिट्टी उपयोगी मानी जाती हैं। परन्तु अगर व्यावसायिक दृष्टि से देखा जाए तो दोमट मृदा इसके लिए सर्वोत्तम मानी जाती हैं। परन्तु गेंदे की खेती के लिए ऐसे भूमि का चुनाव करना आवश्यक होता हैं जहाँ पर जल निकास की सुविधा हो।


Climate for flower balls 

गेंदें की फूल के लिए जलवायु

गेंदे फूल की खेती के लिए शीतोष्ण और समशीतोष्ण दोनों प्रकार की जलवायु उपयुक्त मानी जाती गयी हैं। अधिक गर्म एवं अधिक सर्द में गेंदे के पौधों के लिए सही नहीं होती हैं। 15 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान पर इसके फूल की खेती व उत्पादन के लिए सबसे अधिक लाभदायक हो सकता हैं। गेंदें की खेती व अधिक जानकारी के लिए आप किसान मित्र इस लिंक https://www.agriculturebaba.com/ पर क्लिक कर सकते हैं.
NOTE:- गेंदें के फूल की वैज्ञानिक तरीके से खेती करने हेतु अधिक जानकारी के लिए Click Now


अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube Channel को लिंक करें :-https://www.youtube.com/channel/UCLzvhZCV0nPHpk4RIKpHT9w
 और  हमारे   Facebook Page को लिंक करें :- https://www.facebook.com/Agriculture-Baba-106481014364331/   
तथा हमारे Twitter Account को लिंक करें :- https://twitter.com/BabaAgriculture  

Previous
Next Post »

1 comments:

Click here for comments
23/5/20, 11:26 pm ×

Nice

Congrats bro Arurendra Pratap Singh you got PERTAMAX...! hehehehe...
Reply
avatar

If you have any doubts, Please let me know and Please do not enter any spam link in the comment box. ConversionConversion EmoticonEmoticon