https://www.agriculturebaba.com/google52b2ebffd4dd71ec.html KAGUYA CARBENDAZIM 12% + MANCOZEB 63% WP IFFCO-MC ~ Agriculture Baba

KAGUYA CARBENDAZIM 12% + MANCOZEB 63% WP IFFCO-MC

 KAGUYA (कागुया)

कार्बेन्डाजिम 12% + मैंकोजेब 63% W.P.

(अंतर्प्रवाही एवं स्पर्शीय फफूंदनाशक)



https://www.agriculturebaba.com/

https://www.agriculturebaba.com/


कार्बेन्डाजिम 12% + मैंकोजेब 63% घुलनशील पाउडर एक अत्यंत प्रभावशाली रक्षक एवं साध्य फफूंदनाशक हैं। यह प्रभावशाली तरीके से धान पर लगने वाली सहसमारी, मूंगफली पर लगने वाली पत्ता धब्बा व सहसमारी रोग, टिक्का रोग, कॉलर राट, जड़ गलन, आलु पर लगने वाली अर्ली ब्लाइट, ब्लैक स्कर्फ व चाय पर लगने वाली बिल्सटर ब्लाइट, ग्रे ब्लाइट, रेड रस्ट, डाई बैक, ब्लैक राट रोग, अंगूर में मृदुरोमिल आसिता रोग, चुणिता आसिता, एन्थ्रेक्नोज और चुणिता आसिता, एन्थ्रेक्नोज आम के रोग, मिर्च पर लगने वाले पत्ता धब्बा, फल विगलन रोग, चूर्ण फफूंदी का नियंत्रण करता हैं। 

उपयोग:- 

https://www.agriculturebaba.com/


उपोग के लिए निर्देश:- पीठ पर लादने वाले छिडकाव कारक यन्त्र तथा उच्च आयतन वाले छिडकाव यन्त्र का प्रयोग करें।

प्रयोग का समय:- इस फफूंदनाशक का प्रयोग रोग का लक्षण दिखने पर तुरंत छिड़काव करें। निर्देशानुसार फफूंदनाशक एवं पानी का उचित मात्रा में मिश्रण कर के छिड़काव करें।  फफूंदनाशक के छिड़काव से पहले इसके घोल  को अच्छी तरह एक लकड़ी  द्धारा मिला ले। 

खरपतवारनाशक दवा के लिए इसे भी देखें:- ....SOKUSAI (सोकुसाई)

प्रयोगकर्ताओं के लिए सावधानिया:- 

  1. खाद्यासमग्री, खाद्यसामग्री, के  खाली बर्तनों और पशुओं के चारे से दूर रखे।  
  2. मुँह, आँखों, त्वचा को सम्पर्क से बचाये। 
  3. छिड़काव  वाष्प को साँस द्धारा अंदर जाने से बचाए। 
  4. हवा की दिशा में छिड़काव करें। 
  5. छिड़काव के बाद दूषित कपड़ों को अच्छी तरह से धोए। 
  6. छिड़काव के समय धूम्रपान, खाना-पीना,  और कुछ चबाना नहीं चाहिए 
चेतावनी:- फफूंदनाशक से काम करतें समय पूर्ण सुरक्षात्मक कपडे जैसे पूरी बाजू की कमीज व लम्बी पेंट, जुते तथा चश्में, मुखौटा, टोप, रसायन रोधी दस्ताने पहनने चाहिए। 

विष के लक्षण:- पसीना, सिरदर्द, आलस्य, खासी, छींक, खुजली, मितली, उल्टी हो सकती हैं। 

प्राथमिक चिकित्सा:- 
  1. यदी निगल जाए तो गले के पीछे गुदगदी करके उलटी कराये यह क्रिया तब तक दोहराये जब तक उलटी द्धारा निकला पदार्थ साफ़ न हो जाए। 
  2. यदि कपड़े और त्वचा पर लग जाए तो कपडे को उतार दे और दूषित त्वचा को काफी मात्रा में साबुन और पानी से धोए। 
  3. यदि आंखे दूषित हो जाए तो आँखों को सैलाइन या पानी से लगभग 10 से 15 मिनट तक धोए। 
  4. यदि साँस द्धारा अंदर गया हो तो रोगी को शुद्ध हवा में ले कर जाए।
विषनाशक:- कोई विशिष्ट विषनाशक नहीं हैं, लक्षणनुसार इलाज करें। 

खाली डब्बों का निपटारा:- 
  1. खाली डिब्बों को तोड़-फोड़ कर आबादी से दूर जमीन में गाड़ दे। 
  2. बची हुई खरपतवार नाशक, साधनों के धोवन का योग्य रीती से निपटारा करें ताकि जिससे पिने का पानी  एवं वातावरण दूषित न हों। 
संग्रहण की शर्तें:-
  1. खरपतवारनाशकों के पैकटों को अलग अलग कमरों अथवा जगहों में खाध पदार्थ  रखे जाने वाले कमरों अथवा जगहों से अलग आलमारियों में टाला चाभी के अंदर रखना चाहिए। 
  2. जिस कमरें अथवा जगह में खरपतवारनाशक का भंडारण करना हो वह अच्छी तरह बना हुआ, सूखा हवादार तथा प्रकाश युक्त व काफी लम्बा-चौड़ा होना चाहिए जिससे खरपतवारनाशक से वातावरण दूषित न होने पाए। 
नोट:- दिए गए उपरोक्त जानकारी में निर्दिष्ट फसलों के अलावा अन्य फसलों पर इस्तेमाल न करें। 

मात्रा:- कागुया का मात्रा 50 ग्राम प्रति टैंक (एक टैंक लगभग 14 से 15 लीटर) की दर से उपयोग किया जाएगा। 

लेखक :- ए. पी. सिंह M.Sc. agronomy (www.agriculturebaba.com)  
सहायक :- लिनी श्रीवास्तव  M.Sc.(Agronomy) 

अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube Channel को लिंक करें :-https://www.youtube.com/channel/UCLzvhZCV0nPHpk4RIKpHT9w
 और  हमारे   Facebook Page को लिंक करें :- https://www.facebook.com/Agriculture-Baba-106481014364331/   
तथा हमारे Twitter Account को लिंक करें :- https://twitter.com/BabaAgriculture

एवं हमारे Instagram Account को लिंक करें:- https://www.instagram.com/agriculturebaba7800/


Previous
Next Post »

If you have any doubts, Please let me know and Please do not enter any spam link in the comment box. ConversionConversion EmoticonEmoticon